ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को शहर के पचराहे पर यातायात नियमों को लेकर व्यापारियों को शपथ दिलाई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शपथ में कहा की सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा, यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन करवाऊंगा, दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहन लूंगा, कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा, कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा, वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा, मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
इन सभी यातायात नियमों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शपथ ली जिसमें प्रमुख रुप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, सर्वेश चौहान, संतोष कुमार, सतीक मसूरी, रंजीत कुशवाहा, इकरार अहमद, श्याम जी, पूर्वी सक्सेना, मीना सिंह राजपूत, लल्लू बार्शी, डाक्टर संतोष राठोर, उमेश कुशवाहा, व बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Comments
Post a Comment