ब्यूरो संवाददाता
इटावा: रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेहोशी की हालत में मिलने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में मिले इंजीनियर कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। 16 दिसंबर को योगेश कुमार मीणा प्रयागराज के लिए निकले थे। लेकिन इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के पाली मुंबा के पास बेहोशी की हालत में मिले। जब इस बात की जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को लगी तो उनके द्वारा इटावा के स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में मिले योगेश मीणा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि योगेश मीणा कानपुर के गोविंदपुरी में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैयात थे। 16 दिसम्बर को कानपुर से प्रयागराज के लिए काम से निकले थे। लेकिन वह प्रयागराज नहीं पहुंचे और 3 दिन से लापता होने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। आज कुछ लोगों ने एक शख्स को पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सीएचसी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में पहुंचने की सूचना जैसी इटावा की स्टेशन अधीक्षक को लगी तो वह रेलवे कर्मियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उनको पता चला कि वह योगेश मीणा 16 दिसंबर से लापता थे, तो इसकी जानकारी उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन को दी। पुलिस मामले जांच पड़ताल कर रही है।

Comments
Post a Comment