ब्यूरो संवाददाता
इटावा: डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन इटावा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इंदिरा गांधी पार्क में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अथिति जानकी शरण पांडे सदस्य बार कॉन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश,देवेंद्र सिंह पीठासीन अधिकारी एम ए सी टी,आनंद प्रकाश द्वितीय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय,औरैया बार के अध्यक्ष सुनील दुबे,सिविल बार के अध्यक्ष संजय दुबे रहे।सभी अतिथियों का अध्यक्ष डीबीए बृजेश कुमार दुबे व महामंत्री राजेश कुमार सिंह यादव ने बैज लगाकर और शॉल उड़ाकर सभी का सम्मान किय।मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता की कोई समस्या हो तो अध्यक्ष व महामंत्री मुझें अवगत कराये हम उसे हल करने का पूरा प्रयास करवाऐगे।उन्होंने कहा कि आप सभी बुद्ध जीवी है।
बार कॉन्सिल के सदस्य जानकी शरण पांडे ने सबसे पहले सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इटावा के अधिवक्ताओ ने चुनाव में सबसे अधिक समर्थन दिया था जिसको मैं कभी नहीं भूल सकता।उन्होंने कहा कि इटावा के अधिवक्ताओ के साथ मैं सदैव खड़ा रहूंगा।कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण का डी बी ए के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व बुके देकर सभी का स्वागत व सम्मान किया।शपथ ग्रहण जनपद न्यायाधीश ने सर्वप्रथम अध्यक्ष ब्रजेश कुमार दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद्र प्रताप सिंह महामंत्री राजेश यादव कोषाध्यक्ष सतेंद्र पाल उपाध्यक्ष रीना यादव सचिन दत्त तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष भुवनेश यादव संजय राजपूत सयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाह विवेक दिवेदी कुलदीप यादव वरिष्ठ सदस्य गुरु प्रसाद द्विवेदी वीरेंद्र दुबे जी जी चौधरी कुंवर बहादुर सिंह अनिल वर्मा मैराज अली खान कनिष्ठ सदस्य अनिल कुमार अमित चौरसिया अभय भदौरिया योगेंद्र यादव वीर प्रकाश योगेंद्र गुप्ता को जनपद न्यायाधीश ने संविधान के अनुरूप शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन योगेंद्र किशोर तिवारी ने की।संचालन राजकुमार गुप्ता व मोहसिन अली ने संयुक्त रूप से किया।बार के अध्यक्ष श्री दुबे ने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं की होने वाली परेशानियो को हल करने व उनकी समस्याओं समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप सचान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष पांडे जसवीर यादव आदि न्यायिक अधिकारियों के अलावा डी जी सी दंड शिव कुमार शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद फुरकान अहमद,अधिवक्तागण में वरिष्ठ अधिवक्ता शांति स्वरूप पाठक,कृपा नंद,अशोक बाबू दुबे,राजेश त्रिपाठी,ब्रजेंद्र गुप्ता,दयाशंकर शुक्ला,अवधेश तिवारी,अशोक पांडे,अवनीश यादव,अजय तिवारी,हरस्वरूप सक्सैना,साकेत शुक्ला,राजीव चौधरी,अश्वनी सिंह,एम नासिर,मो नईम,पदमा मिश्रा,काशिफ़ा नाज़,मनोज शाक्य,अजीत रिशेश्वर,रमाकांत चदुर्वेदी आदि सीनियर व जूनियर अधिवक्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)

Comments
Post a Comment