ब्यूरो संवाददाता
इटावा: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर दो जनवरी से पांच जनवरी तक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने जानकारी देते हुए बताया की कड़ाके की सर्दी के कारण कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे।
यह आदेश सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आदेश का कड़ाई के साथ पालन किया जाए। बता दें कि पिछले सप्ताह जिला अभिभावक संघ की ओर से डीआईओएस को पत्र लिखकर कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई थी।
Advertisment:



Comments
Post a Comment