संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर: दिल्ली रेलवे आर पी एफ बर्खास्त सुदा एक सिपाही की सोमवार रात हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
शान्ती कॉलोनी, इटावा निवासी धनीराम जाटव का 40 वर्षीय पुत्र अजय कुमार जो दिल्ली आरपीएफ का वर्ख़ास्त सिपाही था। हत्या का मामला भी उस पर दर्ज बताया गया है। वह अब घर पर ही रह रहा था। सूत्र बताते हैं कि वह शराब पीने का जबरदस्त आदी था। सोमवार को वह अपनी ससुराल ग्राम निलोई में आया हुआ था। जहां से रात को अपने इटावा घर जाने की कहकर रवाना हो गया था। उसका दुर्घटना ग्रस्त शव यहां तहसील के समीप हाईवे पर रात्रि के समय पड़ा मिला।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान तथा प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी पहुंचे। उसकी जेब से बरामद मोबाइल फोन से कॉल मिलाया गया, तो उसकी मां लोंगश्री ने उठाया। इससे उसकी शिनाख्त हो सकी। मृतक की पहली पत्नी की मौत हो गई है दूसरी पत्नी शिवानी जो किसी आरोप के चलते जेल बन्द है मृतक की तीन लड़कियां इच्छा, इशिका और अनुष्का का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बाद में उसके शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
.jpeg)
Comments
Post a Comment