ब्यूरो संवाददाता
इटावा: लालपुरा जैन धर्मशाला से निकलने वाला कैंडल एवं मशाल मार्च में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी जैन समाज के साथ सड़कों पर उतर कर जैन समाज का समर्थन करेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है जैन समाज के इस कार्यक्रम में सभी व्यापारी व सम्मानित जनता शामिल हो।
श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन में व्यापार मंडल ने जैन समाज को समर्थन देते हुए जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा की सरकार ने शीघ्र ही समाधान नहीं किया और जैन समाज के पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर को पर्यटक सूची से नाम वापस नहीं लिया तो जनपद का समस्त व्यापार बंद करके विरोध किया जाएगा।

Comments
Post a Comment