ब्यूरो संवाददाता
इटावा: शनिवार को कानपुर के किदवई नगर की रोडवेज की बस खराब हो गई। किदवई नगर डिपो की बस यात्रियों को लेकर आगरा जा रही थी, जोकि एसएसपी चौराहा पर बिगड़ी थी जिस कारन यात्रियों को नीचे उतरना पड़ा।
जब यात्रियों और कंडेक्टर ने दूसरी बसों को हाथ दिया, लेकिन उन परिवहन निगम के बस चालकों की संवेदनहीनता देखने को मिली की उन्होंने यात्रियों को बैठाना उचित नहीं समझा। बस में सवार यात्रियों को दूसरे बस में शिफ्ट करने के लिए बस को कंडक्टर द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। जिससे कि ठंड में यात्रियो को परेशानी का सामना ना करना पड़ा। लेकिन चालकों ने बसों को नही रोका। जिससे बच्चे व अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस कंडक्टर वीरेंद्र राजपूत ने बताया कि मेरी गाड़ी का क्लच ब्रेक खराब हो गया था। जिसके चलते बस यहां खड़ी हो गई और यात्रियों को दूसरे बसों में शिफ्ट करने के लिए 3 बसों को रोका, लेकिन किसी ने भी यात्रियो को बस में शिफ्ट नहीं किया। जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी का सामना ठंड में करना पड़। यात्रियों को बैठाने के लिए इटावा और औरैया डिपो की बस को रोका गया, लेकिन किसी ने बस नहीं रोकी। मेरे पास गाड़ियों के नंबर नोट हैं, इनकी शिकायत की जायेगी।

Comments
Post a Comment