ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रदर्शनी एवं पशु मेला समिति के तत्वाधान में बुधवार की रात को बाल कलाकार लोक गीत गायिका मैथिली ठाकुर ने पंडाल के मंच से अपनी प्रस्तुति दी। मैथिली ने गणेश वंदना, गौरी गणेश मनाऊं आज सुन लीजे हमारी गाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मैथिली को हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव आयोग स्वीप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बोलने से बचती नजर आईं। मैथिली लोक गीत सीखने और उसको बढ़ावा देने के क्षेत्र में अगला काम करना चाहती है।
मैथिली के भजन सुनने के लिए कई श्रोता इटावा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल में पधारे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर राजकुमार सिंह कार्यक्रम संयोजक तहसीलदार सदर इटावा,जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा राजू राणा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव कार्यक्रम के सहसंयोजक कैलाश चंद्र ,प्रायोजक राजेंद्र ऑटो व्हील्स, जनरल सेक्रेटरी महोत्सव उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव,उपस्थित रहे। सदर विधायक सरिता भदौरिया सहित जिलाधिकारी अवनीश राय उनकी पत्नी श्वेतांबरी राय, सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भक्तिमय भजन संध्या का आनंद लिया।

Comments
Post a Comment