ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अशोक नगर निवासी श्याम पाठक भाजपा के बड़े पुत्र गौरव पाठक ने हाल ही मैं घोषित हुए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के परिणाम में 51 बी रैंक के साथ सहायक समीक्षा अधिकारी राजस्व परिषद में अपना स्थान सुनिश्चित कर जनपद का नाम रोशन किया हैं।
गौरव पाठक ने भारतीय नौसेना मैं 15 वर्ष कार्यरत रहने के पश्चात 2021 में सेवानिवृत्त होकर इस परीक्षा की तैयारी की जिसके बाद उन्होंने इस कामयाबी को हासिल करते हुए समूचे प्रदेश में अपने जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से उनका पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है । तथा उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजन को दिया है । साथ ही उनकी इस सफ़लता पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
गौरव पाठक ने बातचीत करने पर बताया है कि मानव जीवन में परिश्रम बहुत आवश्यक है, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, परिश्रम द्वारा छोटे से छोटा मनुष्य बड़ा बन सकता है। परिश्रम के द्वारा सभी कार्य सम्भव हैं, यदि मनुष्य कोई भी काम कठोर परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प लेकर करता है तो वह उस काम में सफलता अवश्य पाता है। और साथ ही यदि कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य का भी ध्यान रखे तो हमे एक ना एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

Comments
Post a Comment