ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पुलिस लाइन के नवीन सभागार में पुलिस व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव ने किया मीटिंग में नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़, नगर क्षेत्र अधिकारी अमित कुमार ,सहित अन्य क्षेत्राधिकारी, ट्रैफिक प्रभारी, निरीक्षक थाना अध्यक्ष, यातायात प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी व बैंकों के मैनेजर, प्रतिनिधि के मध्य हुई।
नवांगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगवाएं जिससे अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण किया जा सके। बैंकों के आसपास कोई भी अराजक तत्व दिखाई दे तो उनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, कोई भी व्यापारी अगर अधिक रुपया बैंक में जमा करने जाए तो उसकी सूचना पुलिस के बड़े अधिकारी को दे सकते हैं जिससे उनकी सुरक्षा की जा सके।
व्यापारियों को हरसंभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यातायात की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सभी व्यापारी निर्धारित स्थानों पर अपनी दुकान लगाएं जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे ऑनलाइन फ्रॉड होने पर टोल फ्री 1930 नंबर पर तीन दिन के अंदर शिकायत दर्ज कराएं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने नवीन मंडी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने की मांग लखना में चकरनगर रोड पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की शहर में रात्रि गश्त बढ़ाए जाने को लेकर मांग पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया।


Comments
Post a Comment