Skip to main content

Etawah News: विशेष सचिव ने प्रशासनिक अधिकारीयों संग किया गौशाला का निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: शासन के निर्देश पर सोमवार को नोडल अधिकारी ने कान्हा गौशाला व परौली की गौशाला का निरीक्षण किया। साफ- सफाई के साथ सभी व्यवस्था को उन्होंने बारीकी से परखा। निरीक्षण रिपोर्ट शासन को दी जानी हैं, ऐसे में निरीक्षण को लेकर अधिकारी भी सतर्क रहें। 

Etawah News: विशेष सचिव ने प्रशासनिक अधिकारीयों संग किया गौशाला का निरीक्षण

सोमवार को शासन से नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को जिले के गौशालाओं का निरीक्षण करना था ऐसे में प्रशासन की ओर से गौशाला की व्यवस्था को पहले ही दुरुस्त करा लिया गया था। बसरेहर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परौली रमायन के मजरा नगला हरी में जिले की सबसे बड़ी गौशाला 118 बीघा में बनाई गई है। जिसमें करीब 450 गोवंश रखे गए हैं। सोमवार करीब 2 बजे विशेष सचिव अमित कुमार सिंह व डीएम अवनीश कुमार राय ने गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें क़रीब 70 कुंटल भूसा मौजूद मिला और सर्दी से बचाव के लिए जगह जगह अलाव लगे हुए थे। टीन शैड के किनारे तिरपाल भी लगी थी जिससे गोवंश को सर्दी न लग सके। उन्होंने सभी व्यवस्था देखी गयी उसके बाद रजिस्टर भी चैक किए। अंत में उन्होंने गोवंश को गुड़ व हरा चारा भी खिलाया गया। 

Etawah News: विशेष सचिव ने प्रशासनिक अधिकारीयों संग किया गौशाला का निरीक्षण

उन्होंने गोवंश के लिए सर्दी के बचाव के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने नगरपालिका की राहतपुरा स्थित कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं देखने को मिली इसके अलावा उन्होंने रजिस्टर आदि चेक किया और गौशाला के संबंध में जानकारी ली। बता दें कि पूरी निरीक्षण रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। ऐसे में अधिकारी पूरी सतर्कता बरतते हुए नजर आए। यहां भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिली और उन्होंने गोवंश को गुड़ आदि खिलाकर अधिकारियों को साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जयप्रकाश, एसडीएम सत्यमजीत, सीवीओ मनोज कुमार गुप्ता, प्रभारी ईओ अवधेश तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पाण्डेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राजपूत, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रधान पति पिंटू चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...