ब्यूरो संवाददाता
इटावा/भरथना: थाना क्षेत्र भरथना के ग्राम साम्हों निवासी घर के अंदर रजाई में सो
रहे 25 वर्षीय
युवक पर अज्ञात बाबा ने एसिड से हमला कर दिया। थाना क्षेत्र भरथना के ग्राम
साम्हों निवासी घायल की मां सरोजिनी देवी ने बताया कि उनका 25 वर्षीय
पुत्र देवेंद्र कुमार अपने घर के बाहर पड़ी टीन में चारपाई पर रजाई के अंदर मोबाइल
देख रहा था। एक अज्ञात बाबा अपने हाथों में एक बीयर की खाली बोतल में ज्वलनशील
पदार्थ (तेजाब) उसके ऊपर उढेल दिया।
महिला ने बताया कि वह और
परिवार के अन्य लोग घर के अंदर कमरे में मौजूद थी। इधर पुत्र की चीखने चिल्लाने की
आवाज सुनकर हम लोग कमरे से बाहर आए तो देखा कि देवेद्र बुरी तरह अपने झुलस गया है।
रजाई कम्बल भी अधजले हो गये। ग्राम प्रधान ने साम्हों चौकी पुलिस के साथ-साथ 108 एंबुलेंस
को फोन कर घटना स्थल पर बुला लिया। पुलिस ने घायल देवेंद्र को उपचार के लिये पहले
भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल
के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस को प्रथम दृष्ट्या जांच में घटना स्थल पर एक बीयर
की बोतल पड़ी मिली। इसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ लाया गया था।
साम्हों चौकी प्रभारी नितिन
चौधरी ने बताया कि युवक के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ से अटैक करने वाला बाबा का इनके घर
पहले कभी आना जाना रहा होगा। लेकिन उसने इस तरीके की घटना को अंजाम दिया। यह जांच
का विषय है। पीड़ित द्वारा अभी तक कोई भी लिखित तहरीर थाना पुलिस को नहीं दी गयी
है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment