ब्यूरो संवाददाता
इटावा: गरीबी और बेरोजगारी हमारे देश की पुरानी समस्या है। हमारा देश आजादी के समय से ही गरीबी के कुचक्र एवं बेरोजगारी की जंजीर में फंसा हुआ है। कोरोना काल से यह समस्या और भी बढ़ गई है। सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि सरकार को मध्यमवर्गीय लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि मध्यमवर्गीय लोगों की आय के साधनों में भी भारी क्षति हुई है और ऊपर से वह महंगाई की मार झेल रहा है।अब तो यह हालत हो गई है आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। ऊपर से मध्यमवर्गीय भारी विद्युत बिल भी अदा कर रहा है, वही कुछ समाज के चोर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इसका भी बोझ मध्यमवर्गीय उठा रहा है। सपा नेता कहते हैं कि विद्युत सप्लाई करने वाली कंपनियां कहती है कि हमें घाटा हो रहा है, अतः विद्युत दर बढ़ाने का प्रस्ताव रख रहे हैं।
सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि सरकार को विद्युत चोरी पर लगातार प्रभावी अभियान चलाना चाहिए जिससे विद्युत चोरी पर पूरी तरह से रोक लग सके। जब विद्युत चोरी नहीं होगी तो विद्युत दर में गिरावट आने की संभावनाएं बन जाएंगी, जिससे कहीं ना कहीं मध्यम वर्ग के लोगों को फायदा होगा। सपा नेता महाशक्ति कहते हैं कि सरकार को खेती को बढ़ाने के लिए भी प्रभावी प्रयास करने चाहिए, क्योंकि जब पैदावार अच्छी होगी तो दैनिक खाद्य सामग्री भी कम दामों में मध्यमवर्गीय खरीद पाएगा।

Comments
Post a Comment