ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में नई मंडी परिसर में हाजी इरशाद राईन की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमे नवीन मंडी के सैकड़ों व्यापारी इकट्ठे हुए सर्वसम्मति से नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कुशवाहा को बनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने किया।
नव मनोनीत अध्यक्ष को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाह लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी,जिला मंत्री इक़रार अहमद ने प्रमाण पत्र मनोनयन पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सत्येंद्र कुशवाहा का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहता है लगातार आ रही नवीन मंडी की समस्याओं को व्यापारियों द्वारा बताई जा रही थीं इन सभी समस्याओं को निजात दिलाने के लिए अब अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नई कमेटी का गठन करके नई मंडी में होने वाली व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा।
इस मौके पर इकरार अहमद, सतभान आढती, देवेश, राजेंद्र, कल्लू खा, असलम बाबू, गुलाम शाकिर हाजी, दलबीर, नरेश यादव, हाजी हाशिम, सुनील कुशवाहा, गजराज सिंह सभासद, पंकज कुशवाहा, अवधेश प्रवेंद्र सिंह, प्रिंस, बृजमोहन, विनोद, प्रवीण, रंजीत सिंह कुशवाहा, सलमान राईन, मन्नान राईन, मोइनुद्दीन, मोनू जुगनू, संतोष कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, आशीष कुशवाहा, रघुबीर सिंह, अनुज यादव, नरेश कुमार, अल्ताफ हुसैन, नरेंद्र बाबू, जगदीश शाक्य, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद वारिश, विकास शाक्य, बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।


Comments
Post a Comment