ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह पर कड़ी टिप्पणी की है। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में अखिलेश यादव में हिम्मत है, तो अपने आप को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें।
तीसरे मोर्चे के लिए अखिलेश जी जो कह रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं, इसको विपक्ष के लोग गंभीरता से नहीं लेंगे, जब नेताजी थर्ड फ्रंट बना नहीं पाए तब अखिलेश जी क्या करेंगे। लेकिन में जानता हूं कि उनमें हिम्मत नहीं है, और अगर वो ऐसा करेंगे तो लोग उन पर हंसेंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल पद की आशा और सक्रियता बनाए रखने के लिए घूम रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है।
वहीं दिल्ली में सांसद बृजभूषण के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवान विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों के धरने को लेकर सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यह उनका इंटरनल मामला है। आरोप तो कोई भी किसी पर लगा सकता है, जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Comments
Post a Comment