Skip to main content

Etawah News: डीएम के हाथों में होगी नगर निकाय की कमान, बोर्ड का कार्यकाल समाप्त

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जिले में इटावा व भरथना नगर पालिका समेत नगर पंचायत इकदिल, बकेवर व लखना का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया। अब तीन सदस्यीय कमेटी कामकाज देखेगी। कमेटी में डीएम, एडीएम व अधिशाषी अधिकारी शामिल होगे। 5 साल की अवधि में स्थानीय निकायों ने न सिर्फ जनता के विकास के लिए अरबों रूपये खर्च कर दिया बल्कि विभिन्न योजनाओं के अनुपालन में भी करोड़ों रुपया खर्च कर दिया। कोरोना महामारी में भी इन निकायों ने पूरी ताकत के साथ काम किया। 

Etawah News: डीएम के हाथों में होगी नगर निकाय की कमान, बोर्ड का कार्यकाल समाप्त

इसी कड़ी में इटावा नगर पालिका के बीते 5 साल के उतार-चढ़ाव को लेकर एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की गयीं है। पालिका ने बीते 5 सालों में लगभग तीन अरब 23 करोड़ 81 लाख से अधिक का बजट विकास कार्यों वेतन आदि पर खर्च कर दिया। इनमें सर्वाधिक बजट 519 गलियों के निर्माण किया गया। इसके अलावा नाला निर्माण में भी 21 करोड़ से अधिक का बजट खर्च किया गया। पालिका की बड़ी उपलब्धियों में एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी शामिल है इसके अलावा चौराहा, डलाव घर, टॉयलेट, विश्रामगृह, कंपोज होज, रैन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी चीजों पर भी खर्च किया गया। वहीं दूसरी ओर स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी तकरीबन 10 करोड़ की धनराशि खर्च की गई। 

Etawah News: डीएम के हाथों में होगी नगर निकाय की कमान, बोर्ड का कार्यकाल समाप्त

जिले की नगर पालिका क्षेत्र की सबसे बड़ी कान्हा गौशाला का निर्माण एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से राहतपुरा क्षेत्र में कराया गया। आवश्यकताओं के विपरीत पालिका पिछले 5 साल में कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर सकी, फिर चाहे पालिका की खुद की बिल्डिंग का निर्माण हो या फिर शहर क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग की व्यवस्था और तो और इस बीते 5 साल में पालिका अपनी जमीनों पर कब्जा मुक्ति अभियान में नहीं चला सकी। शहर के मुख्य बाजार में स्थित पालिका के पुराने भवन में कई कार्यालय कि छत जर्जर हो गई है इसके बावजूद पालिका न तो अब तक अपने लिए नया भवन बना सकी है और न ही किसी नए कमर्शियल भवन का निर्माण इस 5 साल में किया गया। साफ है कि सरकारी बजट के साथ पालिका की खुद की आमदनी भी केवल जरूरतें पूरी करने में ही खर्च हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...