ब्यूरो संवाददाता
इटावा/इकदिल: परशुराम सेवा समिति उ.प्र.(रजि.) के सदस्यता प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सम्पन्न हुई। परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने बताया कि संगठन को और अधिक सक्रियता प्रदान करने के लिए शीघ्र ही कमेटियों का गठन किया जायेगा।बैठक में पिछले एक माह से चलाये जा रहे समिति के सदस्यता अभियान को लेकर समिति के समस्त सदस्यता प्रभारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने बताया कि सक्रिय व लगनशील लोगों को संरक्षक मंडल,प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व नगर कमेटियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जायेगी। बैठक में प्रमुख रूप से राजेंद्र देव दुबे, सदस्यता प्रभारी जयशिव मिश्रा, सदस्यता प्रभारी गीतिका तिवारी, लखना नगर सदस्यता प्रभारी शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment