Skip to main content

UP Weather: कोल्ड डे की चेतावनी पर 59 जिलों में अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

ब्यूरो संवाददाता

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जारी शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग में उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में रेट और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा वहीं कई जिलों में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है जबकि कुछ स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ा दी गई हैं।

UP Weather: कोल्ड डे की चेतावनी पर 59 जिलों में अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के 59 जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया है वहीं घने तो कहीं ज्यादा घने कोहरे कलर जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है वहीं कई जिलों में कोल्ड डे की भी चेतावनी जारी की गई है।

UP Weather: कोल्ड डे की चेतावनी पर 59 जिलों में अलर्ट जारी, बरतें सावधानी

लखनऊ, कानपूर समेत 29 जिलों में कोर्डे की चेतावनी दी गई है। वहीं राजधानी समेत 15 जिलों में शीतलहर चलने का इलाज जारी है मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शीतलहर का सितम इस हफ्ते भर जारी रहेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में पड़ रही ठंड के चलते आम आदमी का जीवन अस्त-व्यस्त है वही कुछ लोग इस हाड-काफ ठंड में घर में रहने को मजबूर हैं।

सावधानी बरतते हुए इन बातों का रखें ध्यान

- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।

- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।

- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।

- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।

- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।

- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।

- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।

- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...