Skip to main content

Etawah News: जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली एवं डायमंड ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किये

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली डायमंड के वर्ष 2023के लिए निदेशक मंडल गठन हेतु, आमसभा की बैठक इटावा लोक निर्माण विभाग के संघ भवन में डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति एवं श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 की गरिमामय उपस्थित में आयोजित हुई।

Etawah News: जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली एवं डायमंड ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किये

बैठक में सर्वसम्मति निर्णयानुसार जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के निदेशक मंडल में श्रीमती नीलम भदौरिया अध्यक्ष,अनीता यादव  उपाध्यक्ष आन्तरिक, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा उपाध्यक्ष बाह्य, सन्गीता तिवारी प्रशासनिक निदेशक, सुमिता श्रीवास्तव वित्त निदेशक, सतीश यादव संयुक्त प्रशासनिक निदेशक, सीमा सक्सैना संयुक्त वित्त निदेशक एवं विश्व विजय त्रिवेदी, राष्ट्रीय कवि कुमार मनोज यादव, आशा यादव,केशवती गोयल, डॉ मुकेश यादव सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, पूरन सिंह पाल प्रधानाचार्य , को निदेशक मनोनीत किया गया। इसी क्रम में जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली डायमंड के लिए  श्रीमती राखी मित्तल अध्यक्ष, स्नेह अग्रवाल उपाध्यक्ष आन्तरिक रीना यादव उपाध्यक्ष बाह्य , अंजली अग्रवाल प्रशासनिक निदेशक,  श्री राजकुमार मैहरोत्रा वित्त निदेशक, श्रृद्धा अवस्थी संयुक्त प्रशासनिक निदेशक, राकेश वर्मा संयुक्त वित्त निदेशक, एवं कुसुम गुप्ता, पूनम सहाय, सुमति यादव, मिताली शुक्ला को निदेशक के पद पर मनोनीत किया गया।

जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली की अध्यक्ष श्रीमती नीलम भदौरिया एवं दतावली डायमंड की अध्यक्ष श्रीमती राखी मित्तल ने कहा उनका समूह -सौहार्द संस्कार, एवं सेवा में आत्मिक सुखानुभूति करते हुए समाज के आखिरी व्यक्ति तक सेवाये पहुंचाने हेतु समर्पित रहेगा। श्रीमती राखी मित्तल ने शीघ्र ही एक नवीन समूह प्रायोजन का संकल्प किया। डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति, ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5, विमल कुमार सिंह फेडरेशन सैक्रेटरी, राम चन्द्र कश्यप कोआरडिनेटर शशि प्रभा राजपूत कोआर्डिनेटर  आशा अवस्थी यूनिट निदेशक, फेडरेशन आफीसर  दाऊ दयाल वर्मा, ललित सक्सैना, रीता मेहरोत्रा, सन्गीता अग्रवाल, मुकेश बावू, हरिओम कश्यप  ने  नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं निदेशक मंडल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे निवर्तमान अध्यक्ष मनीष सहाय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया। बैठक में समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ साथ  बैठक को गरिमा प्रदान करने वाले समस्त फेडरेशन काउन्सिल पदाधिकारियों एवं समूह के सदस्य रीता मेहरोत्रा,  साधना शर्मा, क्षमा दीक्षित, बलराज गर्ग,  राजेश यादव, कृष्णा शर्मा, विमला देवी, कमला देवी आदि समस्त सदस्यों  का हार्दिक आभार व्यक्त किया। नोट- कृपया समाचार के साथ  दोनों फोटो भेजने की कृपा करें, जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली एवं दतावली डायमंड के निदेशक मंडल का गठन एक बैठक में एक साथ हुआ है। सहयोग के लिए हार्दिक आभार।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...