Etawah News: व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ गोष्टी, चोरी की घटना का शीघ्र किया जाए खुलासा : धर्मेंद्र जैन
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्टी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसपी सिटी कपिल देव एसडीएम सदर सी ओ सिटी अमित कुमार, ईओ नगर पालिका विनय मणि त्रिपाठी सहित विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता पर है एंटी रोमियो अभियान चलाया जाएगा महिला छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में जहाँ महिलाओं का आगमन अधिक है उन स्थानों पर चारो ओर घूमने वाले कैमरे लगाये जायेंगे। रात्रि गश्त को बढ़ाया जाएगा। चोरी की घटना को जल्द वर्कआउट किया जाएगा सभी लोग मोटरसाइकिल पर हेलमेट का प्रयोग करें और तीन सवारी के साथ मोटरसाइकिल ना चलायें ऐसे वाहनों का चालान किया जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने विगत दिनों अशोक नगर में मोहन गुप्ता के यहां तेरह लाख रुपये की चोरी जिसमें लाखों रुपया एवं सोने के जेवरात चोर चुरा ले गए एवं मामा मील स्थित दीपक जैन के प्रतिष्ठान से आठ लाख की चोरी हुई इन सभी घटनाओं का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से मांग की इन सभी चोरी की घटनाओं का अति शीघ्र खुलासा किया जाए। जिला प्रवक्ता इकरार अहमद ने कहा महाशिवरात्रि एवं होली के त्यौहार को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने की मांग की।
युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा ने कहा शहर के प्रमुख बाजार रामगंज रोड पर भीषण जाम की समस्या से व्यापारी जूझ रहा है स्कूल जाने वाले बच्चे जाम में फंस जाते हैं जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और जाम की समस्या से निजात दिलाएं। युवा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक प्रतिमाह श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न होती है लेकिन कस्बा गांव के छोटे छोटे व्यापारी अपनी समस्या को लेकर बैठक में नहीं आ पाते हैं इसलिए व्यापारियों की एक बैठक थाना स्तर पर प्रतिमाह आयोजित की जानी चाहिए।
जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा रामगंज बाजार में सड़क के बीचो बीच पानी की पाइप लाइन लीकेज हो गई है जिसके कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है और सड़क पर पानी भरा रहा है जिसके कारण किसी भी समय कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है अति शीघ्र लीकेज पाइप लाइन को ठीक किया जाए। बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा ने नहर के पास लगने वाली जाम की समस्या को उठाया। बैठक में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन, जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद,युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, जिला सचिव संजीव राजपूत, बसरेहर अध्यक्ष सोनू मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, महिला जिलाउपाध्यक्ष अंजना दोहरे, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल नई मंडी अध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा लाइनपार अध्यक्ष पंकज कुशवाहा नई मंडी अध्यक्ष सतेन्द्र कुशवाह जिला सचिव संतोष वर्मा दीपक जैन मोहन गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

.jpeg)
Comments
Post a Comment