Skip to main content

Etawah News: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी: आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से डर गई है भाजपा: इक़रार अहमद

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेज आगे बढ़ने वाली पार्टी है, सबसे कम समय में आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से पूरे देश की जनता तेजी के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। जिससे भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। इसलिए आम आदमी पार्टी के नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर गिरफ्तार किया  जा रहा है। उपरोक्त बातें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता इक़रार अहमद ने  प्रेस नोट में कही है।

Etawah News: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी: आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से डर गई है भाजपा: इक़रार अहमद

जिले के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनीष सिसोदिया ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने देश के लोगों का सरकारी स्कूलों में विश्वास जगाया है , जिन्होंने सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास  बना कर दिखाया है जिसे यू एन अमेरिका के लोग आकर देख रहे हैं। जिन्होने पिछले 8 सालों में दिल्ली के 80 लाख गरीब बच्चों को वर्ल्ड क्लास की शिक्षा बिल्कुल फ्री में दी है, जिन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर फ्री शिक्षा देकर बनाया है। ऐसे नेता की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि देश में लोकतंत्र खतरे में आ चुका है।

इक़रार अहमद ने कहा कि देश के सारे संवैधानिक इंस्टिट्यूशन पर  मोदी जी का कब्जा हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी को अगर किसी पार्टी से डर लगता है तो वह आम आदमी पार्टी है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में हरा सकती है । इसलिए आम आदमी पार्टी को कुचलने का काम मोदी जी कर रहे हैं, पर हम आम आदमी पार्टी वाले हैं। किसी से डरने वाले नहीं हैं। किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं, आप पार्टी देश के गरीब बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा फ्री में देने के लिए बनी है, हम देश के गरीबों को बेहतर इलाज देने के लिए बने हैं, हम मां- बहनों को सुरक्षा देने के लिए बने हैं, हम बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए बने हैं,हम महिलाओं को मुफ़्त सफ़र करने के लिये बने हैं, हम गरीबों को मुफ्त बिजली पानी देने के लिये राजनीति करते हैं।हम लड़ेंगे और जीतेंगे। मनीष सिसोदिया जी की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए सबसे काला दिन है, हम मनीष सिसोदिया जी की रिहाई की मांग करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...