ब्यूरो संवाददाता
इटावा : शहर के क्षय रोग अस्पताल के पास बनी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के ब्लाक-2 की चार मंजिला बिल्डिंग से खेलते समय नीचे गिरने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रोते बिलखते परिवार के लोग बच्चे के शव को घर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पिता सुरेन्द्र व सबसे बड़ा बेटा राजू मजदूरी करने चला गया था। घर पर उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी अपने 5 साल के बेटे लकी और चार साल के देव के साथ थी। दोपहर तीन बजे के करीब लकी अपने छोटे भाई देव के साथ कमरे के बाहर छज्जे पर खेल रहा था। तभी अचानक वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर समेत शरीर में गंभीर चोटें आयी। इधर बड़े भाई के नीचे गिरने से छोटा भाई देव रोने लगा तो कमरे में खाना बना रही उसकी मां बाहर निकलकर आयी तो दंग रह गई। आनन-फानन में बच्चे को कॉलोनी का युवक जैकी व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इमरजेंसी में तैनात डा. वरुण चौधरी ने लकी को मृत घोषित कर दिया।

Comments
Post a Comment