Skip to main content

Etawah News: एकदिवसीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सैफई टीम बनी विजेता

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्धघाटन हुआ। समारोह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरखपुर पुठियां जसवंतनगर के प्रांगण में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रजेश यादव के कर कमलों द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक टीम ने अपने खेल के प्रदर्शन से दर्शकों को बांधे रखा। पहला सेमीफाइनल मैच मुरैना व सैफई के मध्य खेला गया। जिसमें सैफई टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिसहाट व मैनपुरी के मध्य खेला गया। अति रोमांचकारी मुकाबले में सिसहाट ने मैनपुरी टीम पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच सिसहाट एवं सैफई के मध्य हुआ। बहुत ही सुंदर खेल का प्रदर्शन करते हुए सैफई टीम ने विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

सिसहाट टीम को उपविजेता होने का गौरव प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रताप सिंह के द्वारा टीमों को पुरस्कार बांटे गए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लालू प्रसाद यादव, बलबीर यादव, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह ने निभाई व संचालन उमेश चन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग वेदपाल ग्राम प्रधान, रामबहादुर, बाबा चरण सिंह, रविन्द्र, रवि यादव, ऋषि यादव, विजय बहादुर, भानु प्रताप, कौशलेंद्र, राजेश जादौन, ब्लाक व्यायाम शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद समेकित शिक्षा ने दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...