Skip to main content

Etawah News: भैंस चोरी होने से ग्रामीणों में मचा हडकम्प, पिकअप गाडी व एक चोर ग्रामीणों ने पकड़ा

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा/भरथना: क्षेत्र के ग्राम नगला खुलासी (पिल्हा) निवासी जगदीश यादव पुत्र जीतराम यादव के घर के बाहर खूंटे पर बंधी दो भैंस को बीती रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसकी जानकारी रात्रि में ही होने पर गांव में बुरी तरह हड़कम्प मच गया और ग्रामीण चोरी गई दोनो भैंस की तलाश में रात्रि में ही खोजबीन में जुट गए।

Etawah News: भैंस चोरी होने से ग्रामीणों में मचा हडकम्प

इसी बीच रविवार की भोर होते ही ग्रामीणों को एक पिकअप गाड़ी संदिग्ध अवस्था में ग्राम नगला खुलासी से करीब 2 किमी0 दूर इटावा-कन्नौज हाईवे पर खड़ी मिली। ग्रामीणों ने उक्त संदिग्ध पिकअप गाड़ी की दूर से निगरानी की। जिस पर पता चला कि उक्त पिकअप ग्रामीण क्षेत्रों से भैंस चोरी कर पहले सूनसान जगह पर कई भैंस एकत्रित करते हैं। फिर चोरी की गई सभी भैंस को उक्त पिकअप गाड़ी में लादकर भाग जाते हैं। संदिग्ध पिकअप गाड़ी की निगरानी के दौरान उक्त पिकअप कुछ दूरी पर सूनसान जगह पर पहुंची, जहां ग्राम नगला खुलासी निवासी पशुपालक जगदीश यादव की चोरी की गई भैंस एक पेड़ से बंधी हुई थीं। जिन्हें पिकअप में लादा जाता, इससे पूर्व निगरानी कर रहे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चोरी की गई दोनों भैंस, एक चोर व भैंस चोरी के उपयोग में लाई जा रही उक्त पिकअप को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर घटनास्थल पर बुलाकर पकड़े गए चोर, पिकअप, दोनो भैंस को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकड़े हुए चोर से चोरी करने वाले अन्य सदस्यों सहित अन्य चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पूछतांछ कर रही है। 

वहीं पीडित पशुपालक जगदीश सिंह यादव ने बताया कि चोर के पकडे जाने के दौरान दो चोर भीड को अपनी ओर आता देख भाग जाने में सफल हो गये थे। जबकि उक्त चोर विनय कुमार पुत्र छोटे रैदास निवासी मुहल्ला केशव नगर रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात को पकडकर ग्रामीणों ने सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...