संवाददाता: महेश कुमार
इटावा : मराठा समाज एवं कुर्मि समाज ,इटावा के तत्वाधान मे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती बड़े ही हर्षो उल्हास के साथ मनाई गई। आज समाज द्वारा जय भवानी जय शिवाजी ,हर हर महादेव तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के नारो के साथ गुंजायमान करते हुए होमगंज ,से जलूस के माध्यम से पुरविया टोला के तल्लैया मैदान इटावा छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को दूध ,दही ,शहद आदि से विधवत् तरीके से नहलाया गया।
माल्यापर्ण करते समय छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर लिखी गई कई रोचक कहानियाँ भी युवाओं को सुनायी गयी। जयन्ती को सफल बनाने मे मुख्य रूप से प्रकाश मराठा ,धर्मेश कुमार ( मोधू) समाजसेवी हरीशंकर पटेल, सभासद प्रवीन मराठा ,सचिन मराठा ,शशिकान्त मराठा ,रोहन, अविनाश ,राजीव, सुधीर ,मनोहर , सरजू ,अजिन ,नाना ,सूरज ,सुमिन ,दादा,रणजीत ,सोमनाथ आदि का योगदान रहा।

Comments
Post a Comment