ब्यूरो संवाददाता
इटावा/भरथना: कस्बा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक संख्या 20 बी 21 मार्च से 24 मार्च तक बंद रहेगा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित रेलवे फाटक संख्या 20 बी पर रेलमार्ग पर मरम्मत कार्य होने से 21 मार्च से 24 मार्च तक रेलवे फाटक बंद रहेगा।
रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान इटावा, ऊसराहार, बिधूना से बकेवर की आने जाने वाले वाहन चालक रेलवे फाटक भैसाई व कंधेसी गेट के अलावा ओवरब्रिज का प्रयोग कर सकते है।

Comments
Post a Comment