ब्यूरो संवाददाता
इटावा: होली के पर्व से ठीक पूर्व बढ़ाये एलपीजी, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम को लेकर कांग्रेसियों ने सिलेंडर रख कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने सिलेंडर साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया। गैस के बढ़े दाम वापस लेने को मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।
महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से और लगातार बढ़ती महंगाई से रसोई का बजट बिगाड़ दिया साथ ही सरकार ने होली त्योहार भी इस महंगाई से फीका कर दिया। गुरुवार कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर रखकर शहर के प्रमुख चौराहा नगरपालिका चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए गैस के दामों को वापस लेने की मांग उठाई है। आगामी दिनों में होली का त्यौहार है जिसके के लिए लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे है लेकिन उससे पूर्व ही सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर पर 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 350 रुपए की वृद्धि के विरोध में यह प्रदर्शन किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बताया है कि पहले से देश महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल, डीजल में लगातार वृद्धि की जा रही है। अब एलपीजी के दामों में वृद्धि करके सरकार गरीबों और आम आदमी के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। आज हम सभी ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया है।
वहीं कांग्रेस महिला नेत्री कुसुमलता उपाध्याय ने बताया हम महिलाओं को किचिन चलाने के लिए महंगाई का दंश झेलना पड़ रहा है। देश वैसे भी महंगाई की मार झेल रहा है और अब त्योहार पर यह महंगाई त्योहार को फीका कर रहे है। इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, वाचस्पति द्विवेदी, संजय तिवारी, कोमल सिंह कुशवाह, मो राशिद, आसिफ जर्दान, शोजब रिजवी, अवनीश वर्मा, यासमीन, मो अंजुम, आदि।

Comments
Post a Comment