Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा ने नव वर्ष पर उदित होते सूर्य स्वागत शंखनाद से किया, मिलन आयोजन के संग बांटी मिठाई
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रातः बेला में संस्कार भारती के तत्वावधान में भारत विकास परिषद इटावा शाखा एवं इटावा तुलसी शाखा के संयुक्त सहयोग से नूतन वर्ष के उदित होते सूर्य नारायण का स्वागत घंटा शंख बजा कर किया गया। उपस्थिति लोगों के रोली चंदन लगाकर, कलावा बांधा गया एवं सूर्य देव को अर्ध्य देकर सभी की सपरिवार मंगल कामना की प्रार्थना की गई।
इसके उपरांत उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरण कर भारत विकास परिषद इटावा शाखा एवं इटावा तुलसी शाखा के लोगों ने नववर्ष के स्वागत पर एक दूसरे को सपरिवार बधाई दी। इस अवसर पर तुलसी की अध्यक्ष अंजू चौधरी,अरुण कुमार, डॉक्टर कैलाश यादव,इटावा शाखा के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे,अत्री दीक्षित,अश्विनी मिश्रा,डॉ.महेश तिवारी,डॉ.शैलेंद्र शर्मा एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य नगर वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत विकास परिषद इटावा तुलसी के द्वारा नववर्ष का द्वितीय कार्यक्रम कचहरी रोड स्थित चौगुर्जी में शिव मंदिर के सम्मुख राहगीरों में मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर परिषद की वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना जी ने आम लोगों को विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष के महत्व के विषय में बतलाया।
उन्होंने कहा कि हमारे सारे धार्मिक सामाजिक कार्य एवं त्यौहार विक्रम संवत के पंचाग से ही मनाए जाते हैं। युवा पीढ़ी को इन के विषय में अवश्य जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजू चौधरी, अर्चना चौबे, श्यामला पांडे, नीतू सिंह, मंजू सिंह अरुण कुमार एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अन्य तुलसी सदस्यों की उपस्थिति रही


Comments
Post a Comment