संवाददाता: दिलीप कुमार
इटावा/चकरनगर: क्षेत्र के चांदई ग्राम पंचायत के डिभौली गांव में स्थित ग्राम पंचायत भवन पर कब्जा किए जाने की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले मे सीडीओ प्रणता एश्वर्य ने जिला पंचायतराज अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीपीआरओ ने नोटिस जारी करने और वहां बंधने वाले पशुओं को हटवाने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि चकरनगर तहसील में इस ग्राम पंचायत भवन में लंबे समय से कब्जा चला आ रहा है। ग्रामीण समय समय पर इसकी शिकायत करते रहे, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया गया जिसके कारण कब्जा चला आ रहा है। यहां 1985 में पंचायत भवन बनाए जाने के लिए जमीन दी गई थी इसके बाद पंचायत भवन बनाया गया। बाद में इस पर कब्जा हो गया और अब भवन भी जर्जर हो गया है।
अब इस मामले पर मुख्यविकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने डीपीआरओ बनवारी सिंह को जांच सौंप दी है। इस पर डीपीआरओ एडीओ पंचायत को मौके कर जाकर फोटो सहित आख्या देने और पंचायत भवन पर किसी भी तरह के कब्जे को हटवाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही कब्जा न हटाने पर संबधित थाना में मुकदमा दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

Comments
Post a Comment