Skip to main content

Etawah News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की  बैठक मे प्रदेश व्यापी मूल्यांकन बहिष्कार में जनपदीय शिक्षकों ने भी शामिल होने का निर्णय लिया गया। शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी की शिवनारायण इंटर कॉलेज मे संपन्न हुई बैठक मे  शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार हैं अन्य प्रदेशों की भाँति उत्तर प्रदेश मे भी शिक्षकों व कार्मिको को पुरांनी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने ने यह भी कहा कि यदि नई पेंशन व्यवस्था इतनी ही अच्छी हैं तो पहले सांसद व विधायक इसे स्वीकार करे।

Etawah News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु प्रदेश व्यापी मूल्यांकन वहिष्कार का निर्णय संगठन ने लिया  है जिसमें अन्य समान विचार के सहयोगी संगठनो का भी सहयोग मिल रहा है हमारे जनपद के साथी भी इसमें स्वैच्छिक  रूप से शामिल होंगे ।  प्रांतीय मन्त्री अरुण कुमार दुबे ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ इसलिए वित्त विहीन के साथी भी वहिष्कार मे शामिल हैं उन्हें न्यूनतम ₹ 15000 प्रति माह कोषागार से दिया जाने का संगठन को शासन द्वारा दिया गया अश्वासन पूरा किया जाए। जिला मन्त्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  प्रांतीय निर्देश पर मूल्यांकन वहिष्कार को सफल बनाने को अन्य जनपदीय संगठनो से सहयोग के लिए निरंतर सम्पर्क किया जा रहा है शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नही होने दी जायेगी 

Etawah News: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा माध्यमिक शिक्षक संघ

जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि  गत वर्षों का यात्रा भत्ता सहित समस्त लम्बित बोर्ड पारिश्रमिक जो विभागीय लापरवाही के चलते भुगतान नही हुए उनका तत्काल भुगतान, मूल्यांकन कार्य एवं बोर्ड के सभी कार्यो का भुगतान सी.बी.एस.ई.के समान किया जाना, सरकारी कर्मचारियों की भांति  शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिये जाने, अधिनियम की धारा 21 छ मे विनियमित हुए साथियों को भी पेंशन सहित सभी लाभ दिये जाने सहित संगठन की विभिन्न अन्य मांगो की पूर्ति हेतु उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा । आज की बैठक मे प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, योगेश प्रताप सिंह, आदित्य  कुमार, अनिल सिंह, विनय पटेल, संदीप शुक्ला, पंकज कुमार, आशुतोष तिवारी, सुधीर दुबे, सोमेश शर्मा, चन्द्रकांती, रेनू, मंजू दुबे, अवनी चौहान सहित विभिन्न विद्यालयो के  अनगिनत शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...