संवाददाता: अशीष कुमार
जसवनतनगर (इटावा): नगर क्षेत्र के नगला धूमा में भारतरत्न प्राप्त भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132 वी. जयंती बड़ी धूम धाम से अयोजित की गई तथा बौद्ध कथा का आयोजन किया गया।
विवरण के अनुसार उक्त गांव में शुक्रवार 14अप्रैल डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 132 वी. जयंती का आयोजन किया गया तथा बोध वाचक चांदनी बौद्ध के द्वारा बौद्ध कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बौद्ध वाचक चांदनी बौद्ध ने माल्यार्पण कर कथा का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में सुबह से स्थानीय ग्रामीणों के लिए शर्बत, बूंदी मिष्ठान का वितरण शुरू कर दिया गया था
इस दौरान संरक्षक विद्या रामनागर अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार, सोनू, सुरेंद्र कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष सचिव अमित प्रकाश, संयुक्त सचिव सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष रविदास, प्रचार एवं प्रसार मंत्री मनोज कुमार, पूर्व प्रधान संगठन मंत्री कायम सिंह सहायक अनुज कुमार , सुभांशु वारोल उर्फ छोटू समेत आसपास के ग्रामीण महिला पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।

.jpeg)
Comments
Post a Comment