संवाददाता: दिलीप कुमार
इटावा/चकरनगर: चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। चंबल घाटी के बीहड़ों में चल रही 14 दिवसीय इस क्रिकेट लीग के ग्यारहवें दिन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। माधोगढ़ और बंगरा टीमों के बीच हुए इस मैच में बंगरा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी माधोगढ़ टीम निर्धारित 12 ओवर तक टिक नहीं पाई। पूरी टीम महज 9.3 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। माधोगढ़ टीम के खिलाड़ी रैना ने सर्वाधिक 16 रन बनाए।
जवाब में उतरी बंगरा टीम 7.4 ओवर में ही 4 विकेट से यह मैच जीत लिया। बंगरा टीम के खिलाडी निशांत ने सर्वाधिक 17 रन का योगदान दिया। निशांत ने नाबाद रहते हुए 2 चौक्के और 1 छक्के लगाकर जीत दिलाई। बंगरा टीम के ही अंकित ने 2.3 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। माधोगढ़ के खिलाडी पिंटू ने 3 ओवर में 4 विकेट लिए। निशांत मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें चंबल क्रिकेट लीग आयोजन समिति से जुड़े अंजनी मिश्रा और वीरेंद्र सिंह सेंगर के हाथों ट्रॉफी दी गयी।

Comments
Post a Comment