आशीष कुमार
इटावा: परम् पूज्य गड़ाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज आज सुबह 7.30पर जसवंतनगर पधारे उनका विहार हाइवे स्थित लक्ष्मी होटल से होते हुए बस स्टैंड से होता हुआ बड़ा चौराहा ,छोटा चौराहा से नगर के जैन मुहल्ले में इस्थित जैन मंदिर में आये पूरे रास्ते भर युवक एक ही कलर के कुर्ते में ढ़ोल के साथ उत्साह पूर्वक लाये।ज्ञात हो कि जैन मुनि पिछले 30 साल के बाद धर्म नगरी में पधारे थे उनकी एक नजर के लिए समस्त नगर के लोग लालायित दिखे। गुरुदेव के साथ मैनपुरी ,सिरसागंज,कानपुर मुजफ्फरनगर,कन्नौज की समाज के सैकड़ो लोग अपने अपने निवेदन कर गुरुदेव को अपने गाँव ले जाने के लिए श्री फल भेट किया जसवंतनगर जैन समाज ने भी 8 दिवसीय प्रवास के लिए श्री फल भेट किया है।
ज्ञात हो कि गुरुदेव 30 वर्ष के एक लंबे अंतराल के बाद आये है उनके जैन व जैनेतर सभी धर्मों के उनके अनन्य भक्त है जगह जगह रोक रोके कर गुरूदेव की आरती की गई व लोगो ने अपने घर के बाहर पटे रखकर गुरु जी का पाद प्रक्षालन किया। सत्यनारायण संखवार,वेदवृत ,हेमु शाक्य,ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव ने 8 बजे से जब प्रवचन बोलना जैसे हि शुरू किया पूरी सभा मंत्र मुग्ध हो गयी आचार्य श्री ने बहुत कम सब्दो में बहुत ही मार्मिक प्रवचन दिया प्रवचन की सुरुवात एक गीत के माध्यम से कही चाहा है तुझको चाहूंगा हर दम यहाँ चाहने के मतलब अपने मन और शरीर से है। गुरु जी ने बताया कि हमने पर पदार्थों को तो खूब देखा लेकिन अपने अंदर में छिपे भगवान को नही जाना अब खुद को जानो ऐसा संदेश दिया।
प्रोग्राम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजेश जैन,विनोद जैन,अतुल बजाज गुरु भक्त आशीष जैन,रोहित जैन,विवेक जैन,चेतन जैन रवि जैन,विमल जैन,अंकित जैन,राजकुमार जैन,एकांश जैन, अंकुर जैन,मणिकांत जैन,सचिन जैन,अनुपम जैन,विनीत जैन नितिन जैन, मोहित जैन, अनुभव जैन ,संजय जैन ,प्रखर जैन, मनोज जैन ,प्रमुख रूप से थे।

Comments
Post a Comment