ब्यूरो संवाददाता
इटावा: हज सत्र 2023 में जिले से कुल 52 हज यात्री चयनित किए गए हैं। इन्हे अपनी हज यात्रा व्यय की प्रथम किस्त 81, 800 रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से जमा करनी है।
यह जानकारी जिला हज ट्रेनर एवं हज सहायता केंद्र के प्रभारी मौलाना तारिक शम्सी ने दी है। उन्होंने सभी आजमीने हज से यथाशीघ्र इस कार्य को पूरा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की सहायता के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
श्री शम्सी ने यह भी बताया है कि फीस की रसीद के साथ ओरिजिनल पासपोर्ट लगाना है। इसके साथ ही मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जो सरकारी अस्पताल द्वारा बनवाया गया हो, अपने सफेद बैकग्राउंड के दो नए फोटो, ऑनलाइन हज आवेदन फार्म की सॉफ्ट कॉपी मूल रूप में 10 अप्रैल से पहले उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी लखनऊ में जमा करना होगा।

Comments
Post a Comment