Skip to main content

Etawah News: डीपीएस इटावा के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विज्ञान मेले में लिया भाग

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के छात्र छात्राओं ने देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भारत सरकार के विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित फेस्टिवल ऑफ इन्नोवेशन में प्रतिभाग किया। 

Etawah News: डीपीएस इटावा के बच्चों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विज्ञान मेले में लिया भाग

बच्चों ने भारत देश में विज्ञान के क्षेत्र में प्रयोग होने वाली विभिन्न तकनीकी के साथ नए अविष्कारों के विषय में विषय विशेषज्ञों व कई प्रतिभाशाली बच्चों से मिलकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रपति भवन के विशाल परिसर में आयोजित भारत सरकार द्वारा आयोजित इस भव्य फेस्टिवल ऑफ इन्नोवेशन में सभी बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न चलित अचलित मॉडल्स के साथ उनके अविष्कारकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस विज्ञान शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के विभिन्न मेधावी छात्र छात्राओं में से अभिनव वर्मा, आलेख पुरवार, अनुराग यादव, अनुष्का यादव,अर्जुन यादव, अरोमा आर्या, आर्या मिश्रा ,आयुष गुप्ता, आयुष कृष्णा, आयुष यादव ,दीक्षा, ध्रुव रावत ,दिव्यांश धनगर ,गौरव यादव , क्रिश राजपूत, कृष्णा यादव, कृष्णा वर्मा, माही यादव, मयंक कुमार, मोहम्मद ताबिश, मृदुल दीक्षित, नंदनी अग्रवाल, निष्ठा शुक्ला, पावनी जैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह ,रूद्र प्रताप शाक्य, साक्षी, संभव सिंह ,शताक्षी मिश्रा, शिप्रा यादव ,श्रेष्ठ गुप्ता ,सिद्धांत श्रीवास्तव, सोहम लूथरा, सुरभि बघेल, तनिष्का सोलंकी, तनिष्का त्रिपाठी, तनिष्क त्रिपाठी, तनुज सिंह, तेजस मिश्रा, तेजस्वी यादव ,उदिता, विष्णु यादव ने प्रतिभाग किया। उनके साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना इटावा के विज्ञान विषय विशेषज्ञ,पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के नेशनल इन्नोवेशन फाउंडेशन के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित 

बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से साइंस और इन्नोवेशन के कई प्रयोग देखे और पहली बार राष्ट्रपति भवन देखने के साथ विज्ञान से जुड़ी नई नई जानकारियां पाकर बेहद खुश हुए । इस फेस्टिवल ऑफ इन्नोवेशन के शैक्षिक भ्रमण का कुशल निर्देशन दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, विमलेश कुमार गुप्ता एवम नेहा शुक्ला ने किया। छात्र छात्राओं के कौशल विकास एवम नव निर्माण क्रियाकलाप में सहायक इस शैक्षिक भ्रमण को संपन्न कराने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयर डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव सहित प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...