संवाददाता: आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर : विकासखंड क्षेत्र जसवंतनगर के माँ नारायणी इण्टर कॉलेज का यूपी बोर्ड परीक्षाफल हाईस्कूल एवं इण्टरपरीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कालेज के छात्र छात्राओं का जिला मेरिट में दबदबा बनाये रखा।
माँ नारायणी कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र रोहित राठौर ने 95 प्रतिशत तथा दिव्यदृष्टी ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ जिला की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में दीप्ति 94.4 प्रतिशत, राहुल दिवाकर 85.6 प्रतिशत, जौनी 85.4 प्रतिशत तथा हाईस्कूल में कु० दीपिका भटेले 91 प्रतिशत, कु० संभावना 90 प्रतिशत व शिवम 89 प्रतिशत एवं अन्य 85 प्रतिशत से अधिक छात्र/छात्राओं ने प्रथम श्रेणी के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। टॉपर रोहित राठौर सेना में अफसर बनना चाहता है और दिव्यदृष्टि आईएएस अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती हैं
विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव, सदस्य जिला पंचायत इटावा व विद्यालय के डायरेक्टर मोहित यादव सनी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य व समस्त विद्यालय स्टाफ ने छात्रछात्राओं को बधाई दी। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को फूल माला पहनाकर बधाई दी और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें अलग से सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

.jpeg)
Comments
Post a Comment