Skip to main content

Etawah News: अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया

संवाददाता: गुलशन कुमार 
इटावा/बकेवर:
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार जमदग्नि ऋषि के यहाँ अवतरित आराध्य भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से माँ भगवती गेस्ट हाउस भरथना रोड बकेवर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें दर्जनों गांव के सैकड़ों भक्तों ने मिलकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित कर आरती दर्शन एवं पुष्पांजली अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक ब्राह्मण महासमिति के जिलाध्यक्ष  अमितेश अवस्थी व व्यापार मण्डल अध्यक्ष पुरूषोत्तम मिश्रा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण स्वस्तिवाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।

Etawah News: अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पं दुर्गा शंकर तिवारी, मिश्रा जी, सुधीर शुक्ला, राहुल शुक्ला, राजीव रतन मिश्रा,अक्षित पाठक, आशीष त्रिपाठी,  आलोक मिश्रा, बब्लू त्रिपाठी, रूपनारायण त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, रत्नेश तिवारी, धरणीधर शुक्ला, अतुल चौधरी, डाक्टर इंदुमोहन तिवारी, निखिल ऋषीस्वर , निहाल पाठक,  शिवम त्रिपाठी, वैभव पाठक, ऋषभ मिश्रा, प्रदुम अभय तिवारी, ईशू त्रिपाठी, राम मोहन तिवारी, हिमांशु तिवारी, रौकी मिश्रा, पवन तिवारी, अवनीष तिवारी, यश दुबे, सौरभ दुबे, वैभव दीक्षित, विकास त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी संजय त्रिपाठी, देवू, जय, ऋषभ तिवारी, ओमजी पाठक एवं सैकड़ों परशुराम भक्त उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...