ब्यूरो संवाददाता
इटावा: राजस्थान के डाक्टरों के समर्थन में आईएमए इटावा के डाक्टरों का समर्थन जारी है। विदित हो कि राजस्थान प्रान्त में कई दिनों से प्राइवेट हॉस्पीटल संचालकों द्वारा राइट टू हेल्थ बिल का विरोध प्रदर्शन जारी है जिससे वहाँ मरीजों को इलाज मिलना बन्द हो गया है। इस बीच बिल का विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया जो कि निन्दनीय है।
डा.श्री नाथ मेहरोत्रा के नेतृत्व में आईएमए इटावा के चिकित्सकों द्वारा आईएमए राजस्थान के समर्थन में सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।इस बिल के विरोध में पहले भी डा. शरत चंद्रा के नेतृत्व में धरना दिया गया था और जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से एक ज्ञापन राजस्थान सरकार को भेजा गया। आज जयपुर में देशभर से आईएमए के प्रतिनिधि मण्डल पहुंचकर विशाल रैली का आयोजन कर रहे हैं,इस विरोध प्रदर्शन में शासकीय चिकित्सकों से भी समर्थन की आवश्यकता का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर डा.डी.के.दुबे,डा. एस.सी.गुप्ता,डा.संजीव यादव,डा. वी.के.गुप्ता,डा.बलबीर सिंह,डा. अंकित पालीवाल व डा.शरत चंद्रा मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment