ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सिविल लाइन इलाके में अंबेडकर चौराहे के पास जेल वाले सैय्यद बाबा के पास स्तिथ फुटपाथ पर अस्थाई आधा दर्जन फास्ट फूड के लकड़ी के ठेलों, काउंटर में अचानक से भीषण आग लगने से जलकर खाक हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाया, हालांकि जब तक दुकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
घटना को देख साजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि जिस इलाके में यह घटना घटित हुई है। वह पूरा मार्ग सूनसान रहता है। आग लगने का कोई कारण भी स्पष्ट नहीं हो रहा कि आग कैसे लगी। दमकल कर्मियो ने दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। इस आगजनी की घटना से फिलहाल कितना नुकसान हुआ है। इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा पा रहा है, लेकिन अनुमान ऐसा लगाया जा रहा है। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया है कि आग लगने की घटना की जानकारी हुई है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत प्रार्थना पत्र नही आया है। आग लगने का कारण भी स्पष्ट नही हो सका है।


Comments
Post a Comment