Etawah News: सपा ने निकाय चुनाव के लिए इन चेहरों पर लगाई मुहर, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, बीजेपी की लिस्ट आज हो सकती हे जारी
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: यूपी निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी जीत की दावेदारी को पक्का करते हुए राजनीतिक दल अलग-अलग जिलों से अपने भावी प्रत्याशियों पर दांव लगा रहे हैं। जिसमे समाजवादी पार्टी ने जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बीते मंगलवार को दो नगर पंचायत के टिकट घोषणा के बावजूद उनके स्थान पर दूसरे नामों की घोषणा भी की गई। अब बीजेपी की लिस्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए इटावा नगर पालिका से गुलनाज पुत्रवधू मो. इदरीश अंसारी पर दांव लगाया है। वही, जसवंतनगर नगर पालिका के सत्य नारायण उर्फ मुद्दल चुनावी मैदान में हैं। भरथना नगर पालिका से अजय कुमार को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा इकदिल नगर पंचायत से प्रवीन कुमारी, बकेवर नगर पंचायत से रेशमा देवी और लखना से प्रदीप तिवारी को टिकट दिया है।

Comments
Post a Comment