Skip to main content

Etawah News: संस्कार विकास समिति ने कराया 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सुंदरकांड पाठ से हुआ शुभारंभ

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न कराया गया।

संस्कार विकास समिति ने 11 निर्धन कन्या सामूहिक विवाह नगर के एक मैरिज होम में आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संघ चालक राम नरेश शर्मा रहे। विवाह समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ सुन्दरकाण्ड संगीत पाठ से प्रारम्भ हुआ। शाम 5बजे 11 दुल्हाओं की बारात नगर भ्रमण रेलमंडी रामसीता मंदिर से नदी का पुल होते हुए बड़ा चौराहा, हाईवे चौराहे से मैरिज होम कार्यक्रम स्थल पहुंची।

विवाह जोड़ों में भावना संग अंशुल, प्रिया संग अजीत, पूजा संग रूप सिंह, डोली संग रोहन सिंह, मनोरमा संग हरी मोहन, आरती संग सोनू, उपासना संग सचिन, सरोजनी संग बंटी, जशोदा कुमारी संग गौरव कुमार, आकांक्षा संग राजीव, सीमा संग गोविन्द विवाह परिणय सूत्र बंधन में बंधे।

संस्कार विकास समिति के द्वारा फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन, अलमारी, डबल बेड, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी सेट, बरोठे के बर्तन के डबल सेट, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, मोबाइल फोन, सीलिंग पंखा, लेडी पर्श, बड़ा बक्सा, छोटा बक्सा, आटा टंकी, गैस चूल्हा सिलेंडर, बर्तन, हीटर, ट्राली बैग, कुकर, आर्टिफिशियल ज्वलरी, प्रत्येक दुल्हन के लिए नौ नौ साडियाँ, प्रत्येक दूल्हे को दो जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, जूता जोड़ी, दुल्हन के लिए दो दो जोड़ी जूते तथा ग्रहस्थी का सारा सामान दिया गया। विवाह जयमाला कार्यक्रम शाम 7 बजे तथा प्रीतिभोज शाम 8बजे हुआ रात 12बजे के बाद वर वधू का बंधन में बांधने के बाद शुभ विदाई हुई।

कार्यक्रम विशिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, विवाह कार्यक्रम सरक्षक मंडल नाथूराम द्वावेदी, अनुरुद्ध नारायण दीक्षित, कोषाध्यक्ष उमेश नारायण चौधरी, सचिव संजीव चतुर्वेदी, अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, विवाह प्रभारी सर्वेश गुप्ता ओमराम पुरवार देवेंद्र सिंह एवम् रामवरन यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में हुआ ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी एवंं सह प्रबंधक श्रीमती दिव्या यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  ड्राइंग व क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एम. ए., बी. एड. की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की ड्राइंग व क्राफ्ट की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। कॉलेज कल्चरल कमेटी ने कहा कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।  पोस्टर (ड्राइंग) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- साधना बी.ए.-तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार- ईशा कुमारी बी.ए.-प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय पु...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News: शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुई राखी व मेहंदी प्रतियोगिता

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : शिवपाल सिंह पी.जी. कॉलेज में राखी व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राखी व मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती सीमा यादव जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।  राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीएससी कृषि, बीकॉम, एमएससी की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी छात्र छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। एक से बढ़कर एक प्रतिभा निकलकर सामने आई, बहुत ही मनमोहक तरीके की राखी व मेहंदी की गई। छात्राओं द्वारा अनेकानेक प्रकार की नई-नई डिजाइन प्रदर्शित की गई। कॉलेज कल्चरल कमेटी द्वारा सभी प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को चयनित किया गया। राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान मुस्कान बीएससी प्रथम सेमेस्टर, स्नेहलता 5th सेमेस्टर जबकि तृतीय स्थान शिफा बीएससी तृतीय सेमेस्टर, उजाला बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बीएससी प्रथम सेमेस्टर, प्रवेश बीएससी थर्ड सेमेस्टर एव...