Etawah News: सरगना जेल में, गुर्गे कर रहे हथियार तस्करी, तमंचा और कारतूसों के साथ 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो संवाददाता
इटावा : पुलिस ने अवैध हथियार दो तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से 11 तमंचा 315 बोर और 2 तमंचा 12 बोर, 15 कारतूस और 2 खाली खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी कन्नौज से मध्य प्रदेश, इटावा, औरैया, कानपुर तक अवैध हथियार तस्करी करते थे। ये तमंचे को 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपए में बेचते थे। पुलिस का कहना है कि हथियार तस्करों की निशानदेही पर 50 लोगों को चिह्नित किया है। इन लोगों ने तस्करों से हथियार की खरीददारी की है। पुलिस अब इनपर भी शिकंजा कसेगी।
गुरुवार को इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक और कानपुर जोन के आईजी के निर्देश के क्रम में आपराधाम और अपराधियो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इटावा जिले के सभी पुलिस थानों में यह अभियान सघनता से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान बसरेहर पुलिस ने शेर खान पुत्र मुन्ने खान निवासी गोवा थाना तालग्राम जिला कन्नौज और दिलशाद उर्फ साहिल पुत्र साबिर अली निवासी मोहल्ला सराफान कस्बा व थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जो व्यक्ति असलाह फैक्ट्री चला रहा है, वह फिलहाल वह जेल में है। उसी से लेकर यह कानपुर, मध्य प्रदेश, औरैया, इटावा में यह लोग सप्लाई करते थे।
वही इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ऐसा मानना है कि इन दोनों असलाह तस्करों के द्वारा जो विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक लोगों असलाह बेचें गए उन लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। अब उन सभी लोगों के द्वारा हथियार तस्करो से खरीदे गए हथियारों से की हत्या और हत्या के प्रयास जैसी कितनी वारदात हुई है इस बात की भी पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

.jpeg)
Comments
Post a Comment