Etawah News: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी का दायित्व ग्रहण समारोह पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भारत विकास परिषद इटावा तुलसी का दायित्व ग्रहण समारोह कृष्णापुरम स्थित पानकुवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉ मुकेश यादव, विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव, विशिष्ट अतिथि आनंद मित्तल, इंदु कुलश्रेष्ठ प्रांतीय संस्कृति प्रभारी जिला समन्वयक अच्युत कृष्ण मिश्र, विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह प्रधानाचार्य एवम् शाखा के दायित्वधारियों ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलन किया। परिषद की परंपरा अनुसार सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदेमातरम गीत गाया तत्पश्चात सभी ने अपना व्यक्तिगत परिचय दियाl
तुलसी के सदस्यों के द्वारा मंचासीन मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवम् मार्गदर्शक शिवमंगल सिंह एवं नरेन्द्र नाथ वर्मा ने मंचासीन अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित सभी आगंतुकों का पुष्प रूपी शब्दों से स्वागत किया साथ ही परिषद का सूक्ष्म परिचय वरिष्ठ सदस्य शमीम बेगम द्वारा दिया गया। शाखा के नवीन दायित्वधारियों मे डॉ कैलाश यादव को अध्यक्ष, मंजू सिंह को सचिव, अर्चना चौबे को कोषाध्यक्ष, करुणा बंसल को महिला संयोजिका एवं अंजू चौधरी को संगठन सचिव के दायित्व की शपथ इंदु कुलश्रेष्ठ शपथ अधिकारी द्वारा दिलाई गई इस अवसर पर नये सदस्य के रूप में योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गईl
इस कार्यक्रम के अवसर पर कवि एवं सदस्य रोहित चौधरी ने अपना संस्कृति पर आधारित रामचरित मानस से जोड़ते हुए काव्य पाठ कर सभी को मोहित कर लिया करुणा बंसल ने वाणी वंदना प्रस्तुत की जिससे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। गत वर्ष मे श्रेष्ठ कार्यो के लिए सदस्यों मे योग संचालिका दीप्ति मित्तल, रश्मि यादव, पंकज कुमार सिंह चौहान, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, मंजू पाल एवं अवधेश कुमार को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ मुकेश यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने शाखा के नवीन दायित्वधारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्र भावना से प्रेरित कार्य कर परिषद ने नई पीढ़ी को दिशा दिखाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। क्षेत्रीय सचिव विवेक कुलश्रेष्ठ ने इस अवसर पर परिषद द्वारा संचालित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में उपस्थिति लोगों को विस्तार से अवगत कराते हुए नवगठित पाँचाल प्रांत में पूर्व की भाँति पूरी ऊर्जा व उत्साह के साथ कार्य करने की शिक्षा प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना जी ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, सलिल सिंह, नीलिमा चौधरी, मोनिका अग्रवाल, नीतू भदौरिया,श्यामला पांडे, देशकुमारी, सुशीला राजावत, शुची, मंजू पाल, अंजू चौधरी सहित अन्य सभी तुलसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की गरिमामई उपस्थित रही।


Comments
Post a Comment