ब्यूरो संवाददाता
इटावा: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष महाशक्ति के नेतृत्व में जिला इटावा चौगुर्जी स्थित शक्ति एजुकेशन में "फार्मासिस्ट सम्मेलन" का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों फार्मासिस्टों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष महाशक्ति ने बताया कि फार्मासिस्ट सम्मेलन को कराने का मुख्य उद्देश्य फार्मासिस्ट एकता को मजबूत करना, फार्मासिस्ट को निर्भीक सशक्त बनाना व इसके साथ-साथ फार्मासिस्ट के शोषण के खिलाफ आगे की लड़ाई को मजबूत करने की रणनीति बनाना था।
जिलाध्यक्ष इटावा अभिषेक यादव अपनी इटावा कार्यकारिणी के साथ, नगर अध्यक्ष जसवंतनगर उमैर कुरेशी अपनी जसवंतनगर की कार्यकारिणी के साथ, अमित यादव मैनपुरी अपने सभी मैनपुरी के फार्मासिस्ट साथियों के साथ, सैयद साहिबे आलम औरैया से, आदि सैकड़ों फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फार्मासिस्ट दीपक तिवारी ने किया।

Comments
Post a Comment