ब्यूरो संवाददाता
इटावा : शहर के थाना कोतवाली इलाके के राजागंज चौराहा पर बीती रात ट्रांसफॉर्मर में अचानक से शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पास के स्थित एक कपड़े की दुकान भी इस आग की चपेट में आ गई, जिससे दुकान में रखा कपड़े का माल भी जलकर राख हो गया।
आग की सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग कर काबू पाया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि ट्रांसफार्मर और कपड़े की दुकान जलकर राख हो गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण नगरपालिका क्षेत्र, राजागंज, चौखर कुआं समेत कई जगहों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अग्निशमन निरीक्षक सनत पटेल ने बताया कि आग की सूचना पर हमारी टीम मौके पर आई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रांसफार्मर और एक दुकान जल गई है।


Comments
Post a Comment