संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर: स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 मई से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाने वाला है। इसके अंतर्गत 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा की बूंदें पिलाईं जाएंगी।
इस संबंधी तैयारियों के लिए मॉडल तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ने करते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सभी सहयोगी विभागों को भी इस मुहिम में सहयोग करने के लिए हिदायत की। उन्होंने सहयोगियों से कहा की गांव व अनभिज्ञ लोगों को जागरूक कर अपने बच्चों को यह वैक्सीन पिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अलकेश कुमार सकलेचा को निर्देश दिया कि अभियान वाले दिन सम्बंधित विद्यालय खोले रखे ताकि स्थापित केंद्र पर कर्मियों को कोई परेशानी नहीं हो सके। इस अभियान दौरान स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया जाए। पंचायत विभाग को हिदायत की कि पंचायतों को इस अभियान में सहयोग करने के लिए कहा जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से मौजूद सीएचसी अधीक्षक डॉ सुशील कुमार ने बताया की 28 मई रविवार को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी जबकि 29 मई से टीमें घर घर जाकर रह गए बच्चों को दवा पिलाएंगी, तीन जून तक ये अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बच्चों को दवा पिलाने के लिए टीमें बनाईं गई हैं। इसी तरह मोबाइल और ट्रांजिट टीमें भी होंगी। अभियान की निगरानी के लिए निगरान भी लगाए गए हैं। इसी तरह आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत शत प्रतिशत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्गत कराये, जिस के लिए घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए सर्वे कर ने को निर्देश दिए। इस बैठक में खंड विकास अधिकारी मनुलाल यादव, ए डी ओ पंचायत बाबू सिंह, यूनिसेफ के अधिकारी उरवीर सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।

Comments
Post a Comment