Skip to main content

Etawah News: समाजवादी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने को आदित्य यादव ने निकाला रोडशो

संवाददाता : आशीष कुमार 

इटावा: सपा निकाय चुनाव के जरिए शहरों व कस्बों में अपनी पकड़ साबित करने के लिए इस बार एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जसवंतनगर नगर पालिका से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सत्यनारायण शंखवार उर्फ पुद्दल के समर्थन में  सोमवार को जोरदार रोड शो निकाला गया। खास बात तो यह थी कि इस रोड शो में बड़ी संख्या में दोपहिया, चौपहिया वाहन शामिल होने के बावजूद मुख्य अतिथि पीसीएफ के पूर्व चेयरमैन तथा जिला सहकारी बैंक इटावाके युवा अध्यक्ष सपा नेता आदित्य यादव अंकुर और पार्टी प्रत्याशी सत्यनारायण पुद्दल पैदल ही लोगों से वोट की अपील करते चल रहे थे।

Etawah News: समाजवादी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने को आदित्य यादव ने निकाला रोडशो

कचौरा रोड स्थित भोगनीपुर नहर पुल से रोड शो आरंभ हुआ और करीब 3 घंटे में छिमारा रोड पर जाकर संपन्न हुआ। तेज धूप और सुबह हुई बूंदाबांदी से पैदा हुई उमस के बावजूद रोड शो में चल रही भारी भीड़ ‘ शिवपाल यादव, पुद्दल भैया’ जिंदाबाद के नारे लगाती लोगों से “साइकिल” चुनाव चिन्ह पर अपना वोट देने की अपील कर रही थी।  इस पैदल रोड शो का कम से कम दो दर्जन स्थानों पर लोगों ने रोक रोक कर स्वागत किया समाजवादी पगड़ियां आदित्य और सत्यनारायण  को पहनाई गई तथा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।

Etawah News: समाजवादी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने को आदित्य यादव ने निकाला रोडशो

रोडशो के दौरान आदित्य ने कहा कि निकाय चुनाव में ना सिर्फ प्रशासन बल्कि भाजपा के नेताओं ने प्रभावित करने की कोशिश की है। भाजपा नेताओं ने सपा के समर्थकों और नेताओं को धमकी दी कि अगर हमारे साथ नहीं आओगे तो फर्जी मुकदमें कर दिए जाएंगे। सपा के लोगों को घर गिराने से लेकर जेल भेजे जाने तक की धमकी दी गई। आदित्य यादव ने कहा कि बीजेपी की तमाम कोशिशों के बावजूद इटावा की सभी सीटें सपा जीत रही है। इटावा के लोग जानते हैं कि उनके लिए सिर्फ सपा और मुलायम सिंह यादव के परिवार ने काम किया है। इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश का विकास समाजवादियों ने किया है। हर जगह समाजवादियों का काम दिखता है।

रोड शो में वरिष्ठ सपा नेता महावीर सिंह यादव, प्रोफेसर बृजेश चंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, पंचायत सदस्य भुजवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता , अजेंद्र सिंह गौर,विनोद यादव , मोहितयादव सनी,अमन यादव,जिला पंचायत के पूर्व सदस्य प्रदीप शाक्य बबलू, विधायक प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अहसान मजरुल्ल्लाह लड्डन, राशिद सिद्दीकी मोहम्मद फारुख, मोहम्मद जहीर, खन्ना यादव, सत्यवती यादव, दीपा यादव ,गोपाल गुप्ता,  ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव, नगर सचिव नीरज यादव,सुनील यादव, अतुल बजाज, आमोद कुमार ,सत्यभान सिंह, मोहित संखवार, लक्ष्मीकांत चौरसिया, अनिल जाटव, संतोष शाक्य, सुभाष कठेरिया, पप्पू दिवाकर आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...