Skip to main content

Etawah News: आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शरद अग्रवाल ने इटावा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आईएमए इटावा द्वारा शनिवार को रात्रि में शहर के अमर आशियाना होटल में आयोजित भव्य समारोह में आईएमए की नई कार्यकारिणी में डा.एस.सी.गुप्ता अध्यक्ष,डा.डी.के. सिंह सचिव,डा.संजीव यादव,डा. बलवीर सिंह,डा.किरण (सभी उपाध्यक्ष),डा.मनोहर सिंघल,डा. डी.एस.गुप्ता,डा.श्री नाथ मेहरोत्रा, डा.पी.सी.पांडेय, डा.एन.के.मिश्रा, डा.संजय बंसल (एडवाइजरी कमेटी),डा.रमाकांत यादव,डा. मनोज यादव,डा.संजय कुमार (एथिकल एंड एक्शन कमेटी), डा.श्रिति सिन्हा,डा.के.भरत,डा. शोभित मेहरोत्रा (जॉइंट सेक्रेटरी), डा.डी.के.दुबे, डा.के.एस.भदौरिया, डा.रमाकांत रावत,डा.मन्यु गुप्ता (एकेडमिक सेक्रेटरी), डा.सुचित्रा श्रीवास्तव,डा.ममता सिंह,डा. अर्चना गुप्ता,डा.तृप्ती यादव, डा.सोनल मेहरोत्रा (कल्चरल सेक्रेटरी), डा. आर. एस. पाल, डा. आर. एस. सिंह (ऑडिटर) को मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शरद अग्रवाल ने विशिष्ठ अतिथि यूपी यूएमएस सैंफई,इटावा के वाइस चांसलर डा.पी.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.गीता राम व आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा.एम.एम.पालीवाल की गरिमामय उपस्थित में पद और दायित्वों की शपथ दिलाई।इसके अलावा हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया इटावा चैप्टर में डा.हिमांशु यादव चेयरपर्सन,डा.एम.एस.पाल सेक्रेटरी,डा.शरद चंद्रा,डा.रवि रंजन डा.गिरधारी सोनी (आईएमए बिल्डिंग इंचार्ज),डा.अमिताभ श्रीवास्तव,डा.वी.के.गुप्ता,डा. पी.सी.पांडेय,डा.एस.सी.गुप्ता, डा.डी.के.सिंह व डा.संजीव यादव स्टेट काउंसिल मेम्बर की जिम्मेदारी दी गई।

Etawah News: आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शरद अग्रवाल ने इटावा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

आईएमए इटावा की नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शरद अग्रवाल ने कहा कि आईएमए के सभी चिकित्सक एक गांव को गोद लेकर उसमें सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें।उन्होंने सभी से आवाहन करते हुए कहा कि 1 जुलाई डॉक्टर्स डे को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा, एक जुलाई से सात जुलाई के बीच रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाए।उन्होंने कहा आईएमए के प्रोजेक्ट चलो गांव की ओर पर पूरा जोर देते हुए कहा कि विशिष्ठ चिकित्सकों को सम्मान के साथ उनके लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए। विशिष्ट अतिथि यूपीयूएमएस सैंफई,इटावा के वाइस चांसलर डा.पी.के.सिंह ने कहा कि सभी चिकित्सकों को एक साथ मिलकर जनहित में काम करना चाहिए तथा लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए,समय समय पर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविर,रक्तदान शिविर आयोजित करना चाहिए जिससे ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीता राम ने सभी चिकित्सकों से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने की बात कही। आईएमए यूपी के पास्ट प्रेसिडेंट डा. प्रदीप सिंह व आईएमए के राष्ट्रीय जॉइंट सेक्रेटरी डा. आनन्द प्रकाश ने भी ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर दिया। आईएमए के नव नियुक्त अध्यक्ष डा.एस.सी. गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगी चिकित्सकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इटावा जनपद में एक गांव को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें।

Etawah News: आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.शरद अग्रवाल ने इटावा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

शपथ ग्रहण समारोह में आए हुए सभी अतिथियों का आईएमए इटावा के पदाधिकारियों ने मल्यार्पण कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया।चीफ पैटर्न डा.एम.एल.बाजपेई को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। आईएमए के सचिव डा.डी.के.सिंह ने गत वर्ष हुए जनहित के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान ने अपनी रचनाओं से सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा.संजीव यादव व डा.डी.के.सिंह ने किया। अन्त में निवर्तमान अध्यक्ष डा.अमिताभ श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर आईएमए इटावा के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...