ब्यूरो संवाददाता
इटावा: माउण्ट लिट्रा जी स्कूल इटावा में समय प्रबन्धन पर छात्रों की एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उददेश्य समय प्रबन्धन के महत्व का एहसास कराना और इसके द्वारा जीवन में सफलता की तरफ बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के बारे में चर्चा करना था।
इस कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ श्री सपन साहिबी थे जो कि करियर काउन्सलिंग विशेषज्ञ और स्कूल कॉलेज ट्रेनिंग विशेषज्ञ है। सपन साहिबी ने बच्चों को समय प्रबन्धन के विभिन्न तरीके बताये। इस कार्यशाला से बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समय प्रबन्धन के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की प्रतिभागिता इसमें सराहनीय रही। बच्चों ने समय प्रबन्धन से सम्बंधित कई प्रश्न पूछे और उन पर अपने विचार भी साझा किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने कार्यशाला के समापन पर कहा कि समय प्रबन्धन प्रत्येक क्षेत्र में अनिवार्य है और इसी से हम हर कार्य में अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment