ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सैफई थाना क्षेत्र के नगला अजीत में दस साल के बेटे को जब माँ ने मोबाइल चलाने पर डांटा तो बेटे ने नाराज होकर खुदकुशी कर ली।
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला अविनाश उर्फ अन्नू (16) पुत्र योगेंद्र पाल काफी देर से मोबाइल चला रहा था। जिस पर मां ने रात करीब आठ बजे उसे डांटा और मोबाइल चलाने से रोक दिया। इस पर उसने गुस्से में आकर मोबाइल जमीन पर पटक दिया जिससे मोबाइल टूट गया। इस बात से मां ने गुस्से में उसको थप्पड़ मार दिया। इसी बात से आहत होकर गुस्साए अन्नू ने अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब छोटी बहनों व मां ने मनाने के लिए उसे आवाज लगाई तो उसने कोई जबाव नहीं दिया। लगभग आधा घंटा बीतने पर अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं सुनाई देने पर परिजन मौके पर आए और अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर देखा तो कमरे के अंदर अन्नू साड़ी के फंदे से पंखे के हुक के सहारे लटक रहा था। यह देखकर मां बेटियों के होश उड़ गए और कोहराम मच गया।
परिजनों ने आनन-फानन में अन्नू को फंदे से उतारकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। वहीं मृतक के पिता फौजी योगेंद्र पाल की चार वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद बच्चों की परवरिश उनके बाबा कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment